फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बायसी में आयोजित

वरदान न्यूज । पूर्णियां

फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग जागरूकता सत्र के तहत
मंगलवार को ASHA, ANM एवं स्टाफ नर्स को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों एवं फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की जानकारी प्रदान का प्रदर्शन के माध्यम से जागरूक किया गया। विभिन्न गतिविधिया क्रमशः– पुलिस/फायर टीम द्वारा फायर सेफ्टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार एवं उनके सही उपयोग के बारे में समझाया गया। PASS तकनीक (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) के माध्यम से उपयोग की विधि बताई गई। सभी स्टाफ को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया। गैस सिलेंडर से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए, जैसे गैस लीक होने पर तुरंत रेगुलेटर बंद करना, किसी भी प्रकार के स्विच/माचिस का उपयोग न करना तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!