

वरदान न्यूज । मधेपुरा
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के दृष्टिकोण से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में राजकीयकृत केशव कन्या प्लस 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीयकृत रास बिहारी प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवनंदन प्रसाद मंडल प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाबा सिंहेश्वर कॉलेज, सिंहेश्वर, मनोहर दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिंहेश्वर तथा टी.पी. कॉलेजिएट प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधेपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्तथा परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संचालित होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
