सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को निष्पक्ष परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

वरदान न्यूज । मधेपुरा

आज दिनांक 14.04.2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!