समाहरणालय मधेपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा साहब की 135वीं जयंती

वरदान न्यूज । मधेपुरा

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर समाहरणालय परिसर, मधेपुरा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा संदीप सिंह द्वारा माल्यार्पण  कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया गया। उन्होंने सभी को  समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
उपस्थित्व व्यक्तियों ने  समाज में न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, मधेपुरा श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, मधेपुरा श्री अरुण कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अमन कुमार सुमन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री शंकर शरण, जिला योजना पदाधिकारी, श्री कुमार उमाशंकर सहित अन्य जिला स्तरीय /अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी ,स्थानीय समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!