जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निकांड से बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक

वरदान न्यूज । पूर्णियां

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निकांड से बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए अग्निकांड से बचाव और जिला अग्निशमन विभाग की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पिछले वर्षों की घटनाओं से सीख लेते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई: विभाग में पर्याप्त मात्रा में बल तैनात है।
जिला एवं अनुमंडल स्तर पर डायल 101 पूरी तरह कार्यरत है, जो BSNL, Airtel, Jio सहित सभी प्रमुख नेटवर्क से जुड़ा हैl जिले के विभिन्न संस्थानों मेंअग्नि सुरक्षा अंकेक्षण किए गए हैं। इन अंकेक्षणों में अस्पताल, स्कूल, पेट्रोल पंप, बैंक और होटलों को प्राथमिकता दी गई है। जिला पदाधिकारी ने पिछले दो वर्षों की प्रमुख घटनाओं जैसे खुश्कीबाग फल मंडी आगजनी का विश्लेषण किया। शहरी क्षेत्र तंग गलियों और मोहल्लों का मानचित्र तैयार किया जाए ताकि दमकल गाड़ियाँ शीघ्र पहुँच सकें । बड़े मॉल, अस्पतालों और स्कूलों में Fire Extinguisher और Fire Exit न होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। खेतों में फसल जलने की घटनाओं को रोकने के लिए पहुँच पथों का चिन्हिकरण करने का निर्देश दिया गया। अग्निकांड पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर नकद अनुदान, पॉलिथीन शीट्स और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाए। आम जनमानस के लिए एडवाइजरी बचाव हेतु जिला प्रशासन ने नागरिकों से निम्नलिखित सावधानियाँ बरतने की अपील की है:–

  1. दिन का खाना सुबह 9 बजे से पहले और रात का खाना शाम 6 बजे के बाद बना ले
  2. खाना बनाने के बाद गैस चूल्हे की आग को पूरी तरह बंद करदे।
  3. खेतों में कटनी के बाद बचे डंठलों (पराली) में आग न लगाएँ।
  4. रसोई घर में हमेशा सूती कपड़े पहनकर ही खाना बनाए। शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए बिजली की वायरिंग की समय-समय पर मरम्मत कराएँ। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 101/112 पर कॉल करे बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने और संसाधनों को सक्रिय स्थिति में रखने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता, एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!