

वरदान न्यूज । सुपौल
दिनांक 14.04.26 को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त एवं सफल संचालन हेतु आज दिनांक 13.04.2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल द्वारा प्रखंड सुपौल एवं किशनपुर अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी कैमरा, विद्यालय में इनविजिलेटर द्वारा योगदान की स्थिति, बेंच डेस्क, शौचालय, विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष की साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल द्वारा प्रधानाध्यापक एवं इनविजिलेटर को निर्देश दिया गया कि परीक्षा के सफल संचालन में पूरी पारदर्शिता एवं कदाचार मुक्त वातावरण में करना सुनिश्चित करेंगे। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।मध्य विद्यालय गौरवगढ़ के निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल द्वारा कॉपी, किताब एवं डायरी भी वितरित किया गया साथ ही साप्ताहिक परीक्षा का अवलोकन किया गया। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रधानाध्यापक को दिया गया।
