पूर्णिया में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच: चयन प्रतियोगिता का आयोजन

वरदान न्यूज । पूर्णियां

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु हॉकी (बालक एवं बालिका) खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, पूर्णिया में किया गया।
इस चयन प्रक्रिया के तहत जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उक्त चयन ट्रायल प्रतियोगिता में 24 बालक एवं 24 बालिका कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के चयन ट्रायल हेतु विभाग द्वारा श्री अनंत कुमार श्री अमित कुमार एवं श्री कुमार सौरभ जी को प्रशिक्षक के रूप में चयन हेतु अधिकृत किया गया था। प्रतियोगिता के समय जिला खेल कार्यालय पूर्णिया में प्रतिनियुक्ति शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे। चयन ट्रायल प्रतियोगिता स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों से अपील की गई थी कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए अवसर का द्वार खोलेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!