

वरदान न्यूज । पूर्णियां
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा लगातार सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के दृष्टिगत तथा प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से संबंधित विभागीय कार्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित जिला पंचायती राज कार्यालय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय, पुराना कोषागार कार्यालय, श्रम न्यायालय, तथा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कार्यालयों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा कार्यालय की रंग रोगनऔर साफ सफाई नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया। पुराना कोषागार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर पूर्णिया के न्यायालय कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन हेतु पुराने कोषांग कार्यालय में कोर्ट का निर्माण कराने के लिए मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण पूर्णिया को निर्देश दिया गया। पुराना कोषागार कार्यालय में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुपयोगी सामग्रियों का ढेर लगा हुआ है। जो कि किसी उपयोग में नहीं है।इसे हटाने तथा साफ सफाई कराने का निर्देश वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव को दिया गया। इसके तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित तालाब जिसका जिर्णोद्धार कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग पटना बिहार के योजना AMURT:-2.0 योजना अंतर्गत ग्रुप संख्या 01 नगर निगम पूर्णिया में प्रस्तावित तालाब नियर विकास भवन के जिर्णोद्धार कार्य के प्रगति का जायजा लिया गया।
जिसका कार्य 12 दिसंबर 2025 से प्रारंभ है और जिर्णोद्धार कार्य पूरा करने की तिथि 11 जून 2026 तक निर्धारित है। मौके पर उपस्थित संवेदक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि तालाब के जिर्णोद्धार निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। तालाब के जिर्णोद्धार का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुजय सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेताम दीक्षित, डीसीएलआर सदर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
