

वरदान न्यूज । पूर्णियां
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है अपने- अपने विभाग की संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और जिले में आपदा तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को श्री प्रणव कुमार एडीएमओ पूर्णिया द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा -सह- प्रशिक्षण केन्द्र बायसी का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में आपदा प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों को गहनता से जायजा लिया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध बाढ़ राहत एवं बचाव सामग्री की बारीकी से जांच किया। विशेष रूप से बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले मोटर बोट के इंजनों की स्थिति, उनके रखरखाव और कार्यक्षमता का जायजा लिया गया। ताकि जरूरत पड़ने पर ये सुचारू रूप से ससमय काम कर सकें। मौके पर उपस्थित राज्य आपदा मोचन बल के जवानों को उपकरणों के उचित रखरखाव, नियमित जांच और किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा (जैसे- बाढ़) के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस प्रकार संभावित बाढ़ 2026 के दृष्टिगत पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सजग एवं सतर्क और सक्रिय है। यदि किसी भी आमजन को आपदा से संबंधित अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना आपदा कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 064 54- 24 23 17/ 24 23 19 /24 23 20 पर दें सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
