ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत राज्य में पाण्डुलिपियों के संरक्षण, सर्वेक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित विषयों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

वरदान न्यूज। सुपौल

आज दिनांक 09.04.2026 को बिहार सरकार, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा भारत सरकार की फ्लैगशीप पहल “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत राज्य में पाण्डुलिपियों के संरक्षण, सर्वेक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित विषयों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान बताया गया कि भारत सरकार द्वारा देश की समृद्ध ज्ञान परम्परा एवं बौद्धिक विरासत के संरक्षण तथा पुनर्जीवन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में “ज्ञान भारतम् मिशन” की घोषणा की गई है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत की विशाल पाण्डुलिपि विरासत का सर्वेक्षण, डिजिटलीकरण एवं संरक्षण करना है।
बैठक उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि “ज्ञान भारतम् मिशन” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस महत्वपूर्ण अभियान की जानकारी प्राप्त हो तथा जिले में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों की पहचान एवं संरक्षण का कार्य प्रभावी रूप से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!