

वरदान न्यूज सुपौल।आज दिनांक 09.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय कौशलीपट्टी, पिपरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था तथा छात्राएं मेस में भोजन कर रही थीं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर छात्राओं ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को संपादित करने का निदेश दिया। निरीक्षण के समय जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित थे।
