सुपौल नगर क्षेत्र के निवासियों को पाईपलाइन के द्वारा गैस पहुँचाने के लिए पी०एन०जी० पाईपलाइन का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य चल रहा है।

वरदान न्यूज सुपौल।आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का निर्वाध उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और निर्बाध ईंधन एवं LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन, सुपौल पुरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। सुपौल नगर क्षेत्र के निवासियों को पाईपलाइन के द्वारा गैस पहुँचाने के लिए पी०एन०जी० पाईपलाइन का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही संबंधित कम्पनी BPCL द्वारा घर-घर तक पाईपलाइन पहुँचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। जिससे सुपौल नगर क्षेत्र के निवासियों को LPG गैस सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जायेगी। अभी जिले के गैस एजेंसियों के पास लगभग 12811 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है, और आज 5548 अतिरिक्त LPG गैस सिलेंडर प्राप्त होने की संभावना है। कल दिनांक 08.04.2026 को लगभग 5298 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 23115 उपभोक्ता को बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 46 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 05 दिपांशी इण्डेन ग्रामीण वितरक, जदिया इण्डेन ग्रामीण वितरक, श्री गंगा इण्डेन ग्रामीण वितरक, मुस्कान एच०पी० गैस ग्रामीण वितरक एवं सुमित्रा एच०पी० गैस ग्रामीण वितरक पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 21 की जाँच की गई है। 21 अन्य होटलों / प्रतिष्ठानों पर LPG गैस सिलेण्डरों के प्रयोग की जाँच हेतु छापेमारी की गई है। जिले में LPG की उपलब्धता में लगातार सुधार हो रहा है। है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण हो रहा है। 5 पेट्रोल पम्पों की जाँच की गई है। तेल कम्पनियों से समन्वय स्थापित करके लगातार पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव-वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 09.04.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 13 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है।
अभी तक घरेलु गैस के वाणिज्यिक प्रयोग/कालाबाजारी के आरोप में जिला अन्तर्गत तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चूकी है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन सभी ग्राहकों से अनुरोध करता है कि वे गैस एजेंसियों के गोदामों पर भीड़ न लगायें। सभी एजेंसियों के द्वारा होम डिलिवरी के माध्यम से ससमय गैस की आपूर्ति की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!