

वरदान न्यूज मधेपुरा। आज दिनांक: 08.04.2026 को
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा तथा औषधि निरीक्षक दल द्वारा नशीले औषधियों के विरुद्ध जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न दवा दुकानों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से नशीली दवाओं के भंडारण, बिक्री एवं वितरण पर प्रभावी रोक लगाना था।
छापामारी दल का नेतृत्व अधीक्षक मद्यनिषेध श्री दुर्गेश कुमार द्वारा किया गया, जिसमें निरीक्षक मद्यनिषेध श्री बबलू कुमार एवं औषधि निरीक्षक श्री राजीव रंजन सहित अन्य औषधि निरीक्षक, मद्यनिषेध पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान के दौरान कई दवा दुकानों की गहन जांच की गई तथा अभिलेखों का सत्यापन किया गया। अधिकारियों द्वारा दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली औषधि की बिक्री न करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
