

वरदान न्यूज मधेपुरा।आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मधेपुरा जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के कोडिहार तराचे पंचायत स्थित कौड़िहार राजस्व ग्राम में गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का सफलतापूर्वक निरीक्षण एवं संपादन किया गया। यह कार्य जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मधेपुरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया के संयुक्त निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रयोग के दौरान चयनित किसान श्री सुबोध कुमार के खेत (प्लॉट संख्या 50-2196) में 10 मीटर × 5 मीटर क्षेत्रफल में वैज्ञानिक सैम्पलिंग पद्धति के आधार पर फसल कटनी प्रयोग किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य गेहूँ उत्पादन के सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त करना था। प्रयोग के दौरान किसान सलाहकार श्री अमलेश कुमार एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। फसल कटनी कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ अधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराया गया। कटनी उपरांत प्राप्त उत्पादन के अनुसार 10×5 मीटर क्षेत्रफल से कुल 14 किलोग्राम 250 ग्राम गेहूँ प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 28 क्विंटल उत्पादन का आकलन किया गया है। यह प्रयोग कृषि उत्पादन के यथार्थ आंकलन एवं भविष्य की कृषि नीतियों के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
