धान अधिप्राप्ति के भंडारित स्टॉक का सघन भौतिक सत्यापन, पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश

वरदान न्यूज।आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मधेपुरा जिलांतर्गत खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु चयनित पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा क्रय उपरांत भंडारित धान के गोदामों का जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सघन भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान भंडारण की स्थिति, धान की गुणवत्ता, स्टॉक पंजी एवं संबंधित अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसानों से क्रय किए गए धान का पारदर्शी संधारण किया जाए तथा उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों का विश्वास बना रहे। निरीक्षण के क्रम में भंडारण स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं नमी नियंत्रण पर विशेष बल दिया गया, जिससे धान की गुणवत्ता अक्षुण्ण बनी रहे। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!