उर्वरकों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार, औचक निरीक्षण में अनियमितताओं पर कड़ी चेतावनी

वरदान न्यूज।आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को मधेपुरा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं किसानों को उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा उर्वरकों के भंडारण, वितरण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, मूल्य सूची एवं बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गई। इस क्रम में सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि वे उर्वरकों की बिक्री निर्धारित सरकारी दर पर ही करें तथा स्टॉक एवं बिक्री से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन एवं पारदर्शी रूप से संधारित रखें।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी अथवा अधिक मूल्य वसूली पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने दोहराया कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या शोषण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!