बिहार पुलिस की कार्रवाई, अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थानांतर्गत दिनांक 14.03.2026 को वाहन जांच अभियान के दौरान 01 संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। कागजात की जांच में चेसिस एवं इंजन नंबर पंजीकरण विवरण से भिन्न पाए गए, जिससे मोटरसाइकिल चोरी की पुष्टि हुई। गहन पूछताछ, मानवीय आसूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 04 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिल एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में अपराधियों ने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!