उदाकिशुनगंज जयंती समारोह के अवसर पर सड़कों पर जूलुस निकालकर लोगों को जागरूक किया।

कांशी राम (15 मार्च 1934 – 9 अक्टूबर 2006), जिन्हें बहुजन नायक या मान्यवर , साहब कांशीराम के नाम से भी जाना जाता है,बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी 92 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक रविवार को उदाकिशुनगंज में समारोह आयोजित कर मनाई गई।

यह समारोह प्रखंड कार्यालय परिसर अंबेडकर पार्क में बाबा साहब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। उसके बाद सैकड़ों दलित, वंचित, शोषित लोगों ने प्रदेश जॉनल प्रभारी रविन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में एक जूलुस निकाली गई।यह जूलुस प्रखंड परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए बैंक चौक,गुदरी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, सरयुग चौक एवं पटेल चौक तक नारेबाजी करते हुए कांशीराम अमर रहे के नारे लगाते हुए गई। पुनः जूलुस प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में एक समारोह में पहुंची। जहां सैकड़ों बसपा नेताओं ने मान्यवर कांशीराम साहेब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश जॉनल प्रभारी रविन्द्र कुमार राय ने कांशीराम साहेब के द्वारा देश के दलित, वंचित, शोषितों की आवाज को बुलंद करते हुए अपने अधिकार की लड़ाई के लिए अपना संपूर्ण जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया।आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भागलपुर एवं बांका जिले के जॉनल प्रभारी रामविलास राम ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम साहेब आज हमलोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके पद चिन्हों पर चल कर उन्होंने जो बहुजन समाज को अधिकार दिलाया है,वह सदैव यादगार रहेगा। मधेपुरा जॉनल प्रभारी रामविलास राम ने कहा कि कांशीराम साहेब देश की राजनीति में जो बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय का जो नारा दिया उसके तहत् देश के बहुजन समाज को अधिकार मिला।आज देश के समस्त बहुजन एकजूट होकर अपने अधिकार को पाकर जीवनशैली को खुशहाल बना दिया।आज हमलोग कांशीराम साहेब के कारण ही अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर राम तथा संयोजक मिथुन रंजन ने किया। मौके पर अनिल कुमार राम, पूर्व मुखिया अब्दुल अहद, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, रमेश राम, राजेन्द्र शर्मा,अजय कुमार, सुभाष कुमार, विकास कुमार,बागो पासवान, इंद्रजीत पासवान, अशोक पासवान,दीपक राय, विपिन राय दुलारी देवी,संजो देवी, संतोष राम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!