सुपौल। सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कार्यालय में विधि-व्यवस्था संधारण एवं लंबित कांडों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आरक्षी अधीक्षक (SP) ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नियमित गश्ती, सघन वाहन जाँच तथा संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। SP ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित थाना प्रभारियों को सतर्कता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व के साथ आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

