होली में हुड़दंग करने पर होगी जेल,  डी0जे0 और शराब को लेकर सख्त पाबंदी।

होली के त्यौहार बैठक सोमवार को आदर्श थाना उदाकिशुनगंज शांति समिति की बैठक की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
होली में हुड़दंग, अश्लील गाने बजाने या लोगों को जबरदस्ती रंग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त की जाएंगी। इंटरनेट मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ।
उपद्रवियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में आप सभी लोगों से अपील की जा रही है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने सभी लोगों को कहा कि अगर आपको त्योहार मनाने में कही से भी कोई परेशानी आती है तो उसे हमें बताएं, समय रहते उसे ठीक कर लिया जाएगा।

नियमों को उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई 

उन्होंने बताया कि होली में डीजे साउंड के उपयोग पर पूरी तरह से रोक है, इसे अश्लील गाने बजाने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जा सकता है।
शराब पीना, रखना और बेचना गैर कानूनी है। ऐसे में अगर कोई शराब पीकर हंगामा करता है या फिर कीचड़-रंग जबरदस्ती लगता है या पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।

पुलिस इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट शेयर करने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण और आपसी सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील की है।
बैठक में
उदाकिशुनगंज अंचलाधिकारी स्वाति झा , संजय पूर्वे, प्रणव कुमार गुप्ता,मो0 कमरुल हौदा,पैक्स अध्यक्ष गौरव कुमार, जन प्रतिनिधि , सोनू गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष बिक्रम साहा, छोटेलाल गोड़, पूर्व मुखिया संजीव झा, अजय मंडल, संतोष मंडल,पिपरा करौती वर्तमान मुखिया संजीव कुमार यादव,अरविंद कुमार, राम अवध साह आदि सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!