
सरदार पटेल भवन, पटना स्थित ऑडिटोरियम में सरकारी सेवकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई से सम्बंधित संचालन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

आज दिनांक-16.02.2026 को सरदार पटेल भवन, पटना स्थित ऑडिटोरियम में सरकारी सेवकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई से सम्बंधित संचालन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह, महानिदेशक सह मुख्य जाँच आयुक्त, बिहार, विशिष्ट अतिथि अरविन्द चौधरी, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग तथा विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार रहे। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय एवं गृह विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस शिविर में विभिन्न जिलों से आये हुए अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
