
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार (पी & एस एन सी बी) के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार में बाहरी राज्य से मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर परसा बाजार थाना, जिला पटना के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 09/02/2026 को पुरानी परसा बाजार संपतचक मोड़ से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास दो बैग से लगभग 8 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ तथा 1 मोबाइल को बरामद एवं जप्त किया गया। ज्ञात हो कि ड्रग तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए एम ए एन ए एस हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत संपर्क करें। यह 24×7 उपलब्ध टोल-फ्री सेवा है, जहाँ आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
