गढ़ बरूआरी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में महिला ने मारी चाकू, युवक घायल जमीन विवाद बना कारण

सुपौल/संवाददाता:
बरूआरी पंचायत के वार्ड नंबर 7 से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां स्थानीय निवासी पूजा राय उर्फ गुंजा पर क्षेत्र में दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह के समय एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
घटना में घायल युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमला सीधे युवक के चेहरे पर किया गया, जिससे उसके चेहरे पर गहरा जख्म का निशान बन गया है। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल सुपौल में कराया जा रहा है।
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुराने जमीन विवाद के कारण किया गया है। युवक का कहना है कि गुंजा के नानी पक्ष से उनके परिवार का लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके पिता पर झूठा रेप केस भी दर्ज कराया गया था।
घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का कहना है कि वे लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!