
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार (पी & एस एन सी बी) के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार में बाहरी राज्य से स्पिरिट का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर देव थाना, जिला औरंगाबाद के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 05/02/2026 को एक स्कॉर्पियो से लगभग 640 लीटर स्पिरिट को बरामद एवं जप्त किया गया तथा मौके से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
