
पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र से एक 10 चक्का कंटेनर से लगभग 9243 लीटर विदेशी शराब बरामद एवं एक अभियुक्त गिरफ्तार

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार (पी & एस एन सी बी) के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार में बाहरी राज्य से विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर अगमकुंआ थाना, जिला पटना के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 04/02/2026 को एक 10 चक्का कंटेनर से लगभग 9243 लीटर विदेशी शराब को बरामद एवं जप्त किया गया तथा मौके से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
