करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर आदम में नवनिर्मित मकान के छत ढलाई के दौरान करंट लगने से दो मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर बाल बाल बच गया। घटना शुक्रवार की सुबह की बताई गई है। मौके पर अफरातफरी मच गई है।
घटना की सूचना पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतकके गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। मृतक सोनपुर के राहर दियारा निवासी आमोद राय का पुत्र 20 वर्षीय नीतीश कुमार एवं ब्रह्मदेव राय के 42 वर्षीय पुत्र देवेंद्र राय बताया गया। नीतीश कुमार की शादी होने वाली थी। उनका फल दान हो चुका था।
जानकारी के अनुसार छत ढलाई के दौरान दो मजदूर करंट की चपेट में आ गया। जिसमें देवेंद्र राय और नीतीश कुमार बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद मजदूर एवं अन्य लोगों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल सोनपुर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर स्वजन पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!