परीक्षा हॉल में गूंजी किलकारी: स्नातक की परीक्षा देने आई छात्रा ने केंद्र पर ही दिया पुत्र को जन्म।

रोसड़ा (समस्तीपुर) :- शिक्षा के मंदिर में शनिवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा ने परीक्षा केंद्र परिसर में ही एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के थतिया गांव स्थित शशि कृष्णा (एस.के.) कॉलेज की है।

परीक्षा के दौरान शुरू हुआ प्रसव पीड़ा जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र (मालपुर गांव) निवासी शिवम कुमार की पत्नी रविता कुमारी स्नातक की छात्रा है। वह हसनपुर के शकरपुरा स्थित भारद्वाज कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। शनिवार को वह अर्थशास्त्र (Economics) की परीक्षा देने के लिए थतिया स्थित परीक्षा केंद्र पर आई थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद रविता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। शिक्षकों और महिला कर्मियों ने दिखाई तत्परता छात्रा की स्थिति को देखते हुए केंद्र पर मौजूद शिक्षकों और महिला कर्मचारियों ने गजब की सूझबूझ और संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने तत्काल छात्रा को एक सुरक्षित और एकांत स्थान पर ले जाकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। कुछ ही समय में छात्रा ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।

अस्पताल में भर्ती, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस कॉलेज पहुंची और मां-बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।”यह एक सुखद संयोग है कि परीक्षा केंद्र पर छात्रा ने एक नए जीवन को जन्म दिया। शिक्षकों और कर्मियों की तत्परता की वजह से सब कुछ सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।” — स्थानीय नागरिक

One thought on “परीक्षा हॉल में गूंजी किलकारी: स्नातक की परीक्षा देने आई छात्रा ने केंद्र पर ही दिया पुत्र को जन्म।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!