के0पी0एन0 प्लस टू हाई स्कूल में मारपीट की घटना से अफरातफरी का बना माहौल, पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)
उदाकिशुनगंज के पीपरा करौती पंचायत अंतर्गत अपग्रेड प्ल्स टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को महिला शिक्षका के साथ उसी स्कूल के एक शिक्षक के द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट के मामले के कारण स्कूल का माहौल गर्म हो गया। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जहां शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस शिक्षिका को सुरक्षित थाना लाया। थाना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद कार्रवाई करने की बात कही। शिक्षिका का आरोप है कि शिक्षक शंभू कुमार पिछले एक साल से उसके पीछे पड़ा था। वह जबरन पहले प्रेम और बाद में शादी का दबाव दे रहे थे। शिक्षक की बात नहीं मानने पर उनके साथ बराबर अश्लील हडकत करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। शनिवार को स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा चल रहा था उसी दौरान आरोपी शिक्षक एक बार फिर अश्लील हडकत किया। जिसकी शिकायत पीडिता ने प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों से कर दी। इसी से तिलमिलाए आरोपी शिक्षक ने वर्ग कक्ष में प्रवेश कर शिक्षिका के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया। जिससे स्कूल की स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्ज मामले में दरभंगा जिले के लहरिया सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बित्ता चौक वार्ड संख्या 35 के शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के सहायक शिक्षक पर बूरी नियत रखने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में स्कूल में कार्यरत शिक्षक मधेपुरा के मठाई थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया गांव के राजेश्वर प्रसाद साह के पुत्र शंभू कुमार शिक्षक को आरोपित किया गया है। शिक्षिका ने बताई है कि वह वर्ष 2024 के फरवरी माह में केपीएन उच्चतर माध्यमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में योगदान की। वह बीपीएससी टीआई-2 के तहत शिक्षक बनी। शनिवार को विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा का संचालन हो रहा था। वह अपने वर्ग कक्ष में मौजूद थे। उसी समय विधालय में कार्यरत शिक्षक शंभू कुमार ने वर्ग कक्ष में प्रवेश कर उनके साथ मारपीट की। मारपीट का दृष्य देखकर वर्ग कक्ष में मौजूद छात्र छात्राएं चकित रह गए। शोर शराबे के बीच विद्यालय के शिक्षक व अन्य पहुंचे। उसके बाद विद्यालय में अफरातफरी का माहौल मच गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान कपडे भी फार दिया गया वह बेनग्न हो गई।
शिक्षिका का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बच पाया। उसके बाद महिला शिक्षिका को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि वह उदाकिशुनगंज मुख्यालय के दुर्गा मंदिर के समीप एक व्यक्ति के घर में किराए के मकान में रह रही हैं। वह अपनी स्कूटी बाईक से आवास से स्कूल आना जाना किया करतीं हैं। रास्ते में भी उनके साथ आरोपित शिक्षक छींटाकशी किया करते रहे। इतना ही नहीं स्कूल के कागजात की प्रक्रिया पूरी करने का बहाना बनाकर उसके आवास पर आते जाते रहे। जहां मकान मालिक को जानकारी देने के बाद वह ग़लत कामों से बचते रहे। वह स्कूल के प्रधानाध्यापक से कई बार मौखिक शिकायत की। लेकिन प्रधानाध्यापक ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। नतीजतन मामला बढ़ता चला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि वह खुद थाना पहुंच कर शिक्षिका से मामले की जानकारी ली। आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जायेगी। वहीं देर संध्या शिक्षिका को इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया जहां इलाज हुआ। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंकित सौरभ ने कान में चोट होने की बात बताया है।

