क्या इन पाकिस्तानियों को  भी छोड़ना होगा झारखण्ड?

झारखंड में भी दस पाकिस्तानी रह रहे हैं। इनमें तीन नाबालिग व सात बालिग हैं। सभी सातों बालिग लांग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। लॉंग टर्म वीजा वालों के लिए भारत छोड़ने की बाध्यता नहीं है। इसलिए ये भारत में ही रहेंगे। हालांकि, उनके भारत में रहने या नहीं रहने के मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में कोई भी निर्णय होगा। संभवत: भारत सरकार ने लॉंग टर्म वीजा वालों के लिए भारत छोड़ने के आदेश में थोड़ी ढील दी है।
पाकिस्तानी नागरिकों का झारखंड कनेक्शन अंतरदेर्शीय वैवाहिक बंधनों की वजह से है। जो तीन नाबालिग हैं, वे अपने ननिहाल में हैं।
राज्य में जो दस पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, उनमें झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग में ये 10 पाकिस्तानी नागरिक अलग-अलग जगहों पर रह रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने वीजा लेकर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।
इसी आदेश के आलोक में सभी राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में वहां की स्थानीय पुलिस व विदेशी शाखा जानकारी जुटा रही है और वस्तु स्थिति से केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत करा रही है। कौन वापस पाकिस्तान जाएगा और कौन रहेगा, इसपर भी विचार-विमर्श चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!