निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता एवं परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं निर्माण कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता एवं कार्यरत निर्माण एजेंसी को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।


