

घटनास्थल पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार पहुंच कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
बिहारीगंज गुलज़ार आलम (संवाददाता)

बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित लक्ष्मीपुर लालचंद चाय टोला में गुरुवार के सुबह लगभग 7:00 बजे सुबह-सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मधेपुरा जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात के पीछे पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत चाय टोला वार्ड संख्या 6 निवासी कृपाली मंडल उम्र 50 वर्ष पिता मकसूदन मंडल को गोली मारकर हत्या कर दी गई।मृतक के पुत्र सुंदर कुमार ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब 20 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में विरोधी पक्ष के प्रहलाद मंडल और सोनू मंडल ने उनके पिता को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों के द्वारा कृपाली मंडल को बाइक पर ही अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों डाक्टर मिनाज आलम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के बड़े भाई अशोक मंडल ने बताया कि पहले मेरे ऊपर प्रहलाद मंडल ने गोली चलाया लेकिन ईश्वर की कृपा से हम बाल बाल बच गए और वहां से भागे भागे घर आए तो रास्ते में मेरे छोटा भाई कृपाली मंडल घर से कुछ ही दूरी पर टहल रहे था प्रहलाद मंडल ओर उनके सहयोगी ने मेरे भाई को सीने में गोली मार कर फरार हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के पत्नी चांदनी देवी का रो रो कर बुरा हाल उनकी बहन भाई की शव को लिपट कर बार-बार अपने भाई को सूरज का टुकड़ा भाई कह कर बेहोश हो जाती थी हमार भाई के गोली मारदलकय हो लोग सब अबकी होते सूरज जैसन भाई के मायर देलके।घटना की गंभीरता को देखते हुए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित बिहारीगंज थाना के प्रभार में नागेंद्र कुमार पुलिस बालों के साथ अस्पताल पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया। उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा ज़मीनी विवाद के कारण गोली मारी है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
बिहारीगंज थानाध्यक्ष के प्रभार में नागेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।
