सुपौल। पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 24.11.2026 को सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि कीर्तन भवन से वीणा जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी की जाने वाली है।
पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार दो व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के पास से कुल 188 एमएल अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया गया।
बरामद नशीले इंजेक्शन के Backward एवं Forward Linkage का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सदर थाना में NDPS Act की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
01. दिलवर कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता-स्व० रामचंद्र मंडल, सा०-भान टेकरी वार्ड नं०-10, थाना व जिला-मधेपुरा
02. रौशन कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता-शिवचंद्र मंडल, सा०-भान टेकरी वार्ड नं०-10, थाना व जिला-मधेपुरा।
बरामदगी:-
01. नशीला इंजेक्शन – 188 ml
02. मोबाइल – 02
03. मोटरसाइकिल – 01

