बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पिपरा (सुपौल): थाना क्षेत्र के दो विद्युत उपभोक्ता के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बुधवार को विद्दुत अभियंता विकास कुमार ने आवेदन देकर रतोली पंचायत के वार्ड 1 निवासी नारायण शर्मा एवं बैरिया वार्ड 2 निवासी रामचंद्र साह के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर बिजली चोरी का आरोप लगाया है। जेई द्वारा दिये आवेदन में नारायण शर्मा पर एलटी पोल पर टोका लगाकर 238 वाट विद्दुत भार के द्वारा अवैध रूप से उर्जा चौरी कर रहे थे जिससे विभाग को 9 हजार 8 सो बतीस रुपये की क्षति हुई हैं जबकि बकाया राशि 11 हजार तीन सो सैतालीस रूपये कुल 21 हजार एक सो उन्नासी रूपये की क्षति हुई है। वहीं दूसरे उपभोक्ता रामचंद्र साह के द्वारा टोका लगाकर 165 वाट बिजली चौरी किये जिससे नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना को 6. हजार 8 सो सताईस रूपये की क्षति हुई हैं।

जेई विकास कुमार ने बताया अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। छापेमारी दल में मानवबल मंजीत कुमार, अभिनंदन कुमार, सूरज कुमार शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!