सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करजाईन में 380 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त

सुपौल। पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में करजाईन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 24.11.2026 को थानाध्यक्ष, करजाईन थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक चारपहिया वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जाने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा चिन्हित मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जाँच शुरू की गई। जाँच के क्रम में एक चारपहिया वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें से 380 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मौके से 01 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित वाहन को विधिवत जब्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास, मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य संभावित व्यक्तियों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में करजाईन थाना में NDPS Act की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
01. रमेश मेहता, पिता-राम नारायण मेहता, सा०-दहगामा वार्ड नं०-04, थाना-करजाईन, जिला-सुपौल।

बरामदगी :-
01. स्मैक :- 380 ग्राम
02. वाहन :- 01
03. मोबाईल :- 01

छापामारी दल :-

  1. पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, करजाईन थाना।
  2. पी०टी०सी० दिवाकर तिवारी, करजाईन थाना।
  3. सिपाही उत्तम पासवान, सशस्त्र बल करजाईन थाना।
  4. गृहरक्षक 341984 चंदन कुमार, सशस्त्र बल करजाईन थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!