वरदान न्यूज़ सुनील कुमार
पिपरा (सुपौल): बीते बुधवार की रात अररिया जिला के बीड़ी पुल के नीचे गिरे स्कारपियो हादसे में थुमहा के छह युवकों की हुई मौत के दो दिन बाद भी थुमहा सहित आसपास के दर्जनों गांव में मातम छाया हुआ हैं। मृतको के घर अभी भी चूल्हा चोका बंद हैं। परिवार के सभी सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है। मृतको की माता और पिता पूरी तरह बेहुध है किसी को स्लाईन चढाई जा रही हैं तो कई महिलाए बार बार बेहोश होते देखे जा रहे हैं। पूरा गांव सूनसान सा लग रहा है।
परिजन को ढाढस बंधाने पहुंच रहे समाजसेवी और नेता
परिजनों को सांत्वना देने विभिन्न पार्टियों के नेता व सांसद, विधायकों का आना जाना लगा रहा घटना की सूचना पर गुरूवार को स्थानीय विधायक रामविलास कामत पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार थुमहा पहुंचे और परिजन को ढाढस बंधाया शुक्रवार को भी दिनभर नेता और समाजसेवियो का आना जाना लगा रहा। सांसद दिलेश्वर कामैत पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव जनसुराज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मधेपुरा जिला के गम्हरिया प्रखंड प्रमुख शशि कुमार सहित अन्य नेताओं ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दिये। सांसद दिलेश्वर कामत ने मोके पर अररिया एसपी और डीएम को फोनकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर अधिकारियों को शीग्र सभी प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा इस दुख की घडी में हम परिजनों के साथ खड़े हैं।


