
पुरैनी (मधेपुरा)।
प्रखंड क्षेत्र की कुरसंडी, सपरदह एवं औराय पंचायत में बुधवार को सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों ने की। बैठक में आगामी 24 नवंबर को मधेपुरा में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत अध्यक्षों ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, अमरकांत चौधरी, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू, मोहम्मद शमशाद, मनेश्वर मेहतर, सुमन कुमार सिंह, हरीकिशोर पासवान, सुधीर चौधरी, अरविंद ठाकुर मुन्ना कुमार भगत, चंदेश्वरी शर्मा, विनोद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
