लोक शिकायत की द्वितीय अपील के 20 मामलों की डीएम ने की सुनवाई, छह वादों का निष्पादन

सुनवाई में अनुपस्थित डीईओ पर दंडात्मक स्वरूप लगाया गया एक हजार का जुर्माना

सुपौल।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्वितीय अपील के 20 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान छह मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 14 मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गई।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों से आवश्यक पक्ष जाना। इस मौके पर कार्यालय कक्ष में राघोपुर एवं सुपौल के अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिवेणीगंज, किशनपुर, निर्मली एवं छातापुर के अंचल अधिकारी सुनवाई में शामिल हुए।
निर्धारित सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जिलाधिकारी ने लोक शिकायत से जुड़े मामलों के निष्पादन में निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!