नशे की हालत में युवक ने दो सगे भाई को बनाया गोली का निशाना एक की मौत,एक गंभीर रुप से जख्मी।खाला की शादी के बाद दो मासूम भाई को मारी गोली एक की मौत, एक घायल।

बिहारीगंज जौतेली पंचायत में दो मासूम बच्चे को बनाया निशाना दो सगे भाई एक की मौत एक घायल,हालत नाज़ुक ।

बिहारीगंज, प्रतिनिधि।
गुलज़ार आलम ( संवाददाता)

बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजोरा कैंप अंतर्गत जौतेली पंचायत गुलाब टोला वार्ड संख्या 12 में रात्रि में लगभग 9:00 बजे सोमवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर ननिहाल आए दोनों सगे भाई एक साथ बैठ कर खाना खा रहा था इसी दौरान गांव के एक युवक ने नशे के हालात में घर में घुसकर दोनों भाई पर गोलियों से छली कर दिया गोली लगने से एक भाई मो सरफराज उम्र 6 वर्ष को सीने में गोली लगने से मौके पर ही मौत होगी दूसरा भाई अल हुसैन उम्र 3 वर्ष कमर में गोली लगने से घायल हुए दोनों पिता मो सनाजीर पूर्णिया जिला पंचायत रोशनगंज शहीदगंज निवासी हैं मृतक के परिजनों ने बताया की अपनी बहन की शादी में सपरिवार मायका आया था बताया जाता है कि लगभग 6 और 7 बजे के बीच में बारात विदाई होने के बाद दोनों सगे भाई एक साथ घर में बैठकर खाना खा रहे थे इसी दौरान गांव के ही एक नशे की हालत में आकर युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा जिससे एक भाई की सरफराज उम्र6 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा भाई अल हुसैन उम्र 3 वर्ष को कमर में गोली लगने से घायल हो गया युवक मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल बालक को उदाकिशुनगंज अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उपचार के बाद मधेपुरा भेज दिया।मधेपुरा ले गया और डाक्टर बालक की स्थिति नाजूक देखकर बेहतर इलाज के लिए ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा दिया। जहां डाक्टरों ने बताया कि बालक ख़तरे से बाहर है।


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच कर दो खोखा बरामद किया ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि गोली बारी में एक बालक जिसका नाम सरफराज उम्र 6 की मौत हुई है दूसरा बालक अल हुसैन को कमर में गोली लगीं हैं। परिजनों के आवेदन पर कांड संख्या 421/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस विभिन्न पहलू पर जांच कर रही है जल्दी मामला का खुलासा हो जाएगा। फरार चल रहे आरोपी की पुलिस विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रहीं हैं। जल्द ही आरोपी सलाख़ों के पीछे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!