सुपौल। मंगलवार को सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई, खासकर पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। दवा काउंटर पर भी मरीजों की संख्या कतार में लगी रही।
डॉ. राजेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर रोज मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, खासकर मौसम बदलने के साथ ही मरीजों में काफी वृद्धि हो रही है। इस समय ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है।
वहीं डॉ. शशि रंजन ने जानकारी दी कि महिला मरीजों में खासकर बुखार, सर्दी, बदन दर्द के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
इस संबंध में सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में दवा की कमी नहीं है और न ही डॉक्टरों की कमी है। हर संभव मरीजों की सुविधा को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। समय से प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई की जाती है और भर्ती मरीजों के बीच समय पर खाना एवं दवा दी जाती है।

