श्रुति के नाबाद अर्धशतकीय पारी से बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 54 रनों से दी शिकस्त

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी प्लेट प्रतियोगिता में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश महिला टीम को 54 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की।

नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम, सोविमा में खेले गए प्रतियोगिता के 10वें मुकाबले में बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। बल्लेबाजी में श्रुति गुप्ता ने 42 गेंद में 7 चौका लगाकर नाबाद 54 रन की पारी खेली तथा वैदही यादव 51 गेंद में 5 चौका लगाकर 49 रन और अपूर्वा ने 12 रन बनाया।

अरुणाचल प्रदेश की गेन्दबाजी में नबम एकर को 2 विकेट और नबम पारा को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश महिला टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 77 रन ही बना सकी। इस तरह बिहार महिला टीम ने मुकाबला 54 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

बिहार की गेन्दबाजी में तेजस्वी कुमार ने 2 विकेट तथा अंशु अपूर्वा और वैदही यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।

बिहार की इस जीत में बल्लेबाजों के सामूहिक योगदान और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। टीम ने खेल के तीनों विभागों में बेहतर तालमेल दिखाते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

बिहार महिला टीम को इस शानदार जीत के लिए BCA, DCA तथा सभी क्रिकेट प्रेमियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!