सुपौल। शुक्रवार को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत सुपौल जिले के सुपौल सदर, पिपरा, सरायगढ़-भपटियाही, त्रिवेणीगंज एवं किशनपुर प्रखंडों के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों के साथ बाल अधिकार, बच्चों की सुरक्षा एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बच्चों को उनके अधिकारों, लैंगिक अपराधों से सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अभियान के सफल संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल, जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान सुपौल के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

