
वरदान न्यूज। मधेपुरा पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा भर्राही थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित संधारण, मालखाना, हाजत, सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्यों सहित थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

इस दौरान लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वाहन जांच, नियमित गश्ती व्यवस्था, पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) की कार्यप्रणाली तथा विधि-व्यवस्था संधारण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कांडों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, नियमित वाहन जांच, रात्रि गश्ती को सुदृढ़ बनाने एवं आमलोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिल सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
