
वरदान न्यूज। मधेपुरा उदाकिशुनगंज में माँ लक्ष्मी पूजा के सफल आयोजन हेतु टिपू मिश्रा उर्फ कर्ण कुमार मिश्रा ने अर्पित की सहयोग राशि
उदाकिशुनगंज। स्थानीय ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में आयोजित माँ लक्ष्मी पूजा के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में टिपू मिश्रा उर्फ कर्ण कुमार मिश्रा नगर परिषद् उदाकिशुनगंज (चेयरमैन प्रतिनिधि) ने अपनी श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ माँ लक्ष्मी के चरणों में सहयोग राशि सादर अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने माँ लक्ष्मी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी लोगों के जीवन में मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सभी का सहयोग समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करता है।
मौके पर व्यवसाय संघ के विक्रम कुमार, प्रणव कुमार, बोबी कुमार, विनय कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जय माँ लक्ष्मी! माँ लक्ष्मी की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहे।
