सुरक्षित बचपन अभियान: तीसरे दिन भी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम जारी, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

सुपौल, 28 अक्टूबर, 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा परिकल्पित “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत माननीय श्री राजेश कुमार बच्चन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, DLSA, सुपौल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों, सहित अनुमंडल वीरपुर एवं निर्मली, में तीसरे दिन भी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान की विशेष पहल बच्चों को बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपनी बात रखने, प्रश्न पूछने एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनमें जागरूकता, आत्मविश्वास एवं निर्भीक होकर अपनी आवाज उठाने की क्षमता विकसित हो सके।

श्री अमित गौरव, सचिव, DLSA, सुपौल ने कहा, “बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अपनी समस्याएं साझा करने एवं निर्भीक होकर बोलने के लिए प्रोत्साहित करना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।”

NGO SSEVS के सहयोग से अभियान के संदेश को अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल का संदेश है — सुरक्षित बचपन, जागरूक बच्चे, सशक्त आवाज और उज्ज्वल भविष्य!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!