टेम्पो में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-327ई किया जाम
पिपरा (सुपौल)। पिपरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कमलपुर मोड़ के समीप एनएच-106 पर उस समय हुआ, जब मजदूर टेम्पो पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान बसहा पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी अर्जुन शर्मा (55 वर्ष) के रूप में हुई है। अन्य तीन घायल मजदूरों का उपचार जारी है। हालांकि, उनकी वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने थुमहा बजरंगबली के समीप एनएच-327ई को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना और सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस


