सुपौल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा पुलिस अधीक्षक ने जानकारी
जिलान्तर्गत अपराधकर्मी गिरोह के सदस्यों द्वारा गंभीर आपराधिक घटनाओं को संलिप्त एक अंतरजिला गिरोह के कुछ सदस्य सुपौल जिला में सक्रिय हैं तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की आसूचना प्राप्त हुई।
आसूचना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा श्री दिलीप कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में त्रिवेणीगंज अनुमण्डल के सभी थानाध्यक्षों को सम्मिलित करते हुये टीम गठित कर अपराध कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
गठित टीम द्वारा पिछले कई दिनों से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से गिरोह के सदस्यों की पहचान की जा रही थी तथा उनकी गतिविधियों के संबंध में लगातार जानकारी संकलित की जा रही थी।
इसी क्रम में 22 अक्टूबर की रात्रि में विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि अन्तरजिला अपराधकर्मी गिरोह के कुछ सदस्य त्रिवेणीगंज अनुमण्डल क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा एक स्थान पर एकत्रित होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।
निदेशानुसार गठित टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तत्कालीन कार्रवाई एवं तकनीकी के सहयोग के आधार पर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी एवं छापामारी अभियान चलायी गयी।
अभियान के क्रम में टीम द्वारा तीन संदिग्ध व्यक्तियों की हिरासत में लेकर विधिवत तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान तीनों व्यक्तियों के पास से 05 देसी कट्टा, 01 पिस्टल एवं 17 जिन्दा कारतूस, गृहभेदन एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल किये जाने वाले हथौड़े, प्लाय कटर, मोटरसाइकिल एवं अन्य उपकरण बरामद हुआ।
हिरासत में लिये गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः
1. अजय यादव पिता- बिरबल यादव सा०-पिपरा वार्ड नं0-12, थाना-बनमनखी, जिला-पूर्णिया
2. फूली ततम्ा पिता- स्व० बुटन ततम्ा सा०-बेला वार्ड नं0-14, थाना-बनमनखी, जिला-पूर्णिया
3. आशीष ठाकुर पिता- स्व० योगेन्द्र ठाकुर सा०-खजुरी बाजार वार्ड नं0-07, थाना-भरगामा, जिला-अररिया बताये तथा सुपौल जिला में अपराध कारित करने की योजना बनाने की बात स्वीकार किये।
पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी की ये लोग जिला में किसी बड़ी आपराधिक घटना की अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित की गयी कार्रवाई के कारण इस गिरोह की योजना को घटना घटित होने से पहले ही विफल कर दिया गया।
यह बात प्रकाश में आयी है कि इस गिरोह को स्थानीय स्तर पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होता था। ऐसे संदिग्ध सहयोगियों को भी चिन्हित किया गया तथा उनकी भूमिका की जाँच की जा रही है।
इस संदर्भ में राघोपुर थाना का कांड दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अपराध कारित करने की योजना बनाने में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर टीम द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।
सुपौल पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, इसके स्थानीय सहयोगियों तथा पूर्व में की गई आपराधिक घटनाओं का पता लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
हिरासत में लिये गये तीनों अन्तरजिला अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
बरामद सामान की सूची- 1. देसी कट्टा-05, पिस्टल-01, कारतूस-17, मोटरसाइकिल-01, हथौड़े, प्लाय कटर आदि।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता-
- अजय यादव पिता-बिरबल यादव सा०-पिपरा वार्ड नं0-12, थाना-बनमनखी, जिला-पूर्णिया
- फूली ततम्ा पिता-स्व० बुटन ततम्ा सा०-बेला वार्ड नं0-14, थाना-बनमनखी, जिला-पूर्णिया
- आशीष ठाकुर पिता-स्व० योगेन्द्र ठाकुर सा०-खजुरी बाजार वार्ड नं0-07, थाना-भरगामा, जिला-अररिया
राजीव रंजन संवाददाता सुपौल

