सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा बताया गया कि कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 में सुपौल जिले में दोपहर 12:00 बजे तक मतदान हुआ।
दोपहर 12 बजे तक पुरुष मतदाताओं की संख्या 20.46 प्रतिशत, महिला मतदाताओं की संख्या 16.16 प्रतिशत तथा कुल 19.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हो रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी एवं आरक्षित अधीक्षक के द्वारा चल रही अनुमंडल कार्यालय में मतदान का निरीक्षण किया गया
राजीव रंजन संवाददाता सुपौल


