सुपौल में डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए निर्देश

सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था तथा मतदान कर्मियों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सजग रहने का निर्देश दिया।

राजीव रंजन संवाददाता सुपौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!