सुपौल पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार: छापेमारी में 1,152 एमएल प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन बरामद, 03 तस्कर गिरफ्तार

सुपौल। सुपौल पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, बरामदगी तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में, सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सा० बल्ला पुनर्वास वार्ड नं० 15 मो० मकसूद आलम द्वारा अपने आवास पर अवैध मादक पदार्थ लाकर रखा गया है तथा उक्त मादक पदार्थ की बिक्री किए जाने की तैयारी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी तत्काल जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई।

पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के घर पर विधिवत छापेमारी की गई।

छापेमारी एवं तलाशी के दौरान उक्त घर से कुल 1152 मिलीलीटर प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया तथा इस मामले में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा बरामद प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के स्रोत एवं आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

साथ ही, उक्त नशीली इंजेक्शन की आपूर्ति एवं वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा उनकी संलिप्तता का पता लगाने हेतु अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:
01. मो० मकसूद आलम, उम्र करीब 19 वर्ष, पे० मो० अहमद हुसैन, सा० बलवापुनर्वास वार्ड नं० 15 स्थाई पता बलवा पुनर्वास वार्ड नं० 01 थाना व जिला सुपौल
02. ब्रजेश कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पे०-कैलाश कुमार सिंह, सा० तुलापट्टी वार्ड नं० 10 थाना-पिपरा, जिला-सुपौल
03. मो० अबु बसर, उम्र करीब 26 वर्ष, पे०-स्व० मो० अबुतालिब, सा०- गजना चौक वार्ड नं० 01, थाना व जिला सुपौल

बरामदगी:
01. प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन-1152 ml
02. मोबाइल-02
03. नगद-3540 रूपये मात्र

राजीव रंजन संवाददाता सुपौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!