अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सुपौल पुलिस की कार्रवाई: 23.500 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार एवं बोलेरो वाहन जब्त

सुपौल। सुपौल पुलिस द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लगातार विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22.10.2026 को भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित वाहन जाँच अभियान के दौरान एक बोलेरो वाहन की जाँच की गई, जिसमें से कुल 23.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।

इस संबंध में भीमपुर थाना में NDPS अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा बरामद गांजा के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:
01. अमन खान, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-मोहम्मद जसीम खान, ग्राम-पिथौरा, वार्ड संख्या-15, थाना-नरपतगंज, जिला-अररिया।

बरामदगी:
01. गांजा:- 23.500 kg
02. वाहन-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!